फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: मंडी संसदीय सीट की जंग में वीरभद्र सिंह भी कूदने को तैयार

Wed, 20 Mar 2019 05:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
मंडी संसदीय क्षेत्र से टिकट को लेकर छिड़ी जंग के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोशल माडिया पर पोस्ट डालकर सियासत गरमा दी है। वीरभद्र सिंह ने सोशल माडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा है, "आप सभी का भरपूर प्यार और समर्थन मुझे सदैव मिला है, यही मेरी जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
विज्ञापन

2 of 5
मंडी संसदीय क्षेत्र से जीत सुनिश्चित करने के लिए हम हर चुनौती के लिए तैयार हैं, हमारा लक्ष्य राहुल गांधी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है।" वीरभद्र सिंह के इस पोस्ट को 198 लोगों ने शेयर किया है जबकि 592 कमेंट्स किए गए हैं। वहीं वीरभद्र के इस पोस्ट से कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा में भी खलबली मच गई है।
विज्ञापन

3 of 5
कयास लगाए जा रहे हैं कि वीरभद्र खुद या उनके परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़ सकता है। वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य को भी चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। मंडी संसदीय क्षेत्र वीरभद्र सिंह और उनके परिवार की कर्मभूमि रहा है।

4 of 5
1971 से 2014 तक वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से सात बार चुनाव लड़ चुके हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा से टिकट लेने वालों में मौजूदा भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा, आश्रय शर्मा, ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर, महेश्वर सिंह का नाम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये सभी नेता टिकट हासिल करने के लिए लगातार दिल्ली में जद्दोजहद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि टिकट को लेकर अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड ही लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें