फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी काशी में खूब उड़ा गुलाल, लोगों ने जमकर मनाया होली का जश्न

Wed, 20 Mar 2019 02:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/कुल्लू
विज्ञापन
1 of 5
छोटी काशी (मंडी) के रूप में विख्यात हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी मंडी में रंगोत्सव का नजारा कुछ अलग ही नजर आया। चारों तरफ अबीर-गुलाल उड़ाते नाचते-गाते लोगों ने होली पर्व को चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

2 of 5
रंगों से सरोबार होली उत्सव डीजे की धुनों और पारंपरिक रीति रिवाजों का निर्वहन करते हुए मनाया गया। होली का त्योहार मंडी जनपद में देश भर में मनाई जाने वाली होली से एक दिन पूर्व ही मनाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
ढोल-नगाड़ों के साथ होली को धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे पर जमकर गुलाल उड़ा रहे हैं। लोगों ने एक-दूसरे पर लाल, नीला, पीला और हरा रंग लगाकर होली मनाई। शहरवासियों ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का उत्सव है और इसे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

4 of 5
नाचन और सिराज घाटी में रंगों का पर्व होली श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र में बच्चे और लोग हाथ में गुलाल लेकर एक दूसरे को रंग लगाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर में भी भगवान रघुनाथ की नगरी होली के रंगों से रंग गई है। जिला मुख्यालय कुल्लू के अखाड़ा बाजार, सुल्तानपुर, सरवरी बाजार, हनुमानी बाग और लोअर ढालपुर में होली की धूम देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें