लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन स्वास्थ्य लाभ के लिए कायाकल्प संस्थान पालमपुर पहुंची हैं। अपने निजी दौरे पर आईं लोकसभा अध्यक्ष यहां नेचुरल पैथी, योग, प्राणायाम, पंचकर्मा आदि का लाभ लेंगी। शांता के ड्रीम प्रोजेक्ट कायाकल्प में पहुंचीं सुमित्रा महाजन ने कहा कि सांसद शांता कुमार उनके भाई के सामान हैं।
उन्हें धौलाधार की पहाड़ियों के आंचल में शांता की कल्पना से बना कायाकल्प बेहद पसंद आया। वह यहां स्वास्थ्य लाभ लेने आई हैं। उन्होंने मीडिया से सिर्फ इतना ही कहा कि वह आराम करना चाहती हैं। हालांकि, वह यहां कितने दिन रुकेंगी, इसको लेकर जानकारी नहीं है।