फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास और मोदी के नाम पर लडे़ंगे लोकसभा चुनाव: जयराम

Mon, 11 Mar 2019 09:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
हिमाचल भाजपा
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि भाजपा विकास और पीएम मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेगी। बद्दी के भुड्ड में पार्टी की कोर कमेटी बैठक में पहुंचे सीएम ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सूबे की चारों सीटें जीतने का दावा किया।

विज्ञापन


बैठक के पहले सत्र से पूर्व उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पांच वर्ष से हर वर्ग प्रसन्न है। सभी उन्हें फिर पीएम देखना चाहते हैं। एक सवाल के जवाब में जयराम ने कहा कि सर्जिकल और एयर स्ट्राइक पर कांग्रेसियों के सवालों का जनता चुनाव में जवाब देगी। 

वहीं, चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक का आयोजन सोमवार को बद्दी के भुड्ड में एक निजी होटल में किया गया। देर शाम करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई इस बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव की तैयारियों और जीतने की संभावनाओं पर चर्चा की गई है।
विज्ञापन


बैठक प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में शुरू हुई। जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे व लोकसभा चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत ने भी शिरकत की।

बैठक में चारों सांसदों समेत कुल बीस नेताओं ने शिरकत की। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा अपनी व्यस्तता के कारण पहले दिन शिरकत नहीं कर पाए। उनके कल मंगलवार को दूसरे दिन के पहले सत्र में भाग लेने की संभावना है। 

400 के पार जाएगी भाजपा : सत्ती 

प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि चारों संसदीय क्षेत्रों में पन्ना प्रमुख सम्मेलन बेहद सफल रहे। बैठक में पन्ना प्रमुख सम्मेलनों की समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही अगले लोस चुनाव लडे़ंगे। प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से 400 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे।

टिकटों का फैसला संसदीय बोर्ड करेगा : जयराम
चारों लोस क्षेत्रों में टिकटों को लेकर चल रही चर्चाओं पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि टिकट का फैसला संसदीय बोर्ड ने करना है। प्रदेश इकाई का इसमें कोई रोल नहीं होता। जिसे भी टिकट मिलेगा उसको भारी मतों से जिताकर लोकसभा में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

साढ़े पांच बजे पहुंचने शुरू हुए नेता

कोर कमेटी की बैठक में सीएम जयराम ठाकुर के अलावा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, मंत्री वीरेंद्र कंवर, राजीव सैजल, गोविंद ठाकुर, विपिन परमार, पूर्व सीएम प्रेम कुमार, संासद शांता कुमा, रामस्वरूप शर्मा, वीरेंद्र कश्यप, अनुराग ठाकुर, चंद्रमोहन ठाकुर, राम सिंह, रणधीर शर्मा, कृपाल परमार, संगठन मंत्री पवन राणा भी उपस्थित थे।

बद्दी में आयोजित भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए नेता शाम साढ़े पांच बजे से पहुंचना शुरू हुए। करीब छह बजे तक भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार व अनुराग ठाकुर समेत कई पदाधिकारी पहुंच गए। इन पदाधिकारियों का बाहर भाजपा मंडल ने स्वागत किया। जिसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे कमेटी की बैठक बंद कमरे में शुरू हो गई जो देर रात तक चलती रही। 

सुबह से रही हलचल 
भाजपा कोर कमेटी की बैठक के मद्देनजर बद्दी में सुबह से ही गहमागहमी रही। यहां भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए। मंडल की ओर से भी कार्यकर्ताओं को सीमित संख्या में निमंत्रण दिया गया था। लेकिन नेताओं को देखने के लिए काफी संख्या में लोग उमड़े। पुलिस की ओर से भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें