फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: बड़े चेहरों की जगह जिताऊ नेताओं पर दांव खेलेगी कांग्रेस पार्टी

Wed, 17 Jan 2024 11:19 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधते हुए संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाया जाएगा। प्रत्याशी तय करने के लिए हाईकमान का फैसला सर्वोपरि होगा।
विज्ञापन
प्रतिभा सिंह ने सुखविंद्र सुक्खू के हाथ पर हाथ रखकर एकजुटता का संदेश दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बड़े नामों के बजाय जिताऊ नेताओं पर दांव खेलेगी।  क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधते हुए संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाया जाएगा। प्रत्याशी तय करने के लिए हाईकमान का फैसला सर्वोपरि होगा। मंगलवार को राजीव भवन शिमला में हुई बैठक के दौरान प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों से प्रत्याशी तय करने को लेकर जिला-ब्लॉक अध्यक्षों और पदाधिकारियों की नब्ज टटोली गई। पूरी ताकत के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने, सरकार और संगठन की एकजुटता का भी बैठक के माध्यम से संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी।

विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने एक सुर में कहा कि इस बार बड़े नाम वालों को चुनाव मैदान में उतारने की जगह जीत की क्षमता रखने वालों पर विचार किया जाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हाईकमान को भेजे जाने वाले पैनल में हर संसदीय सीट के समीकरणों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। बार-बार पुराने चेहरों पर दांव खेलने से इस बार बचना चाहिए। पार्टी में ऐसे कई कर्मठ और सक्रिय नेता भी हैं, जिन्हें मौका मिलना चाहिए। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जनता के बीच जाकर राय-मशविरा करने और स्वतंत्र एजेंसी से सर्वेक्षण करवाने की मांग भी उठी। कई नेताओं ने जल्द प्रत्याशियों का चयन करने की वकालत भी की, जिससे प्रचार जल्द शुरू कर दिया जाए।

जल्द तय हों प्रत्याशी : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन जल्द होना चाहिए। भाजपा झूठ का सहारा लेकर जनता के दरबार में जा रही है। भ्रांतियां फैलाई जा रही है। प्राकृतिक आपदा में केंद्र सरकार से कोई मदद नहीं मिली। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुटता के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेगी। मुख्यमंत्री से संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं को सरकार में मान-सम्मान देने की वकालत भी की। 
विज्ञापन


कसम राम की खाते हैं, भाजपा को चारों सीटों में हराएंगे : मुकेश
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम कसम राम की खाते हैं, भाजपा को चारों सीटें हराएंगे। सरकार और संगठन में तालमेल को बेहतर बनाने के लिए बैठक हुई है। जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार के एक साल का काम बताया जाएगा। बुधवार से सरकार चुनाव प्रचार में कूद रही है। पांच-पांच राउंड मंत्रियों के एक-एक विधानसभा में लगेंगे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें