कश्मीरी मुस्लिम लड़की और एक कश्मीरी हिंदू पंडित लड़के की प्रेम कहानी पर बन रही फिल्म की शूटिंग में मंगलवार को मनाली में अभिनेत्री राखी सावंत सहित और हितेन तेजवानी पर कई सीन फिल्माए गए।
15 मील में फिल्म की शूटिंग की गई। इस दौरान राखी सावंत, मोहन कपूर, शाहबाज खान, हीरो हितेन तेजवानी, अंजलि पांडे, तन्वी, जसीना बहाव, मनोज जोशी, राज जुत्शी, अंजन श्रीवास्तव, पंकज धीर और जाकिर हुसैन पर कई सीन ओके किए गए।