2019 के लोकसभा चुनावों में इस बार आधी आबादी कही जाने वाली महिलाएं 16 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की जीत-हार तय करेंगी। ये वे हलके हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की तुलना में ज्यादा है। महिला मतदाताओं की भारी संख्या व मतदान में खासी रुचि के बावजूद इस बार के चुनाव में भी किसी राजनीतिक दल ने महिला प्रत्याशी को उतारने में रुचि नहीं दिखाई। अब देखना यह है कि आधी आबादी किस प्रत्याशी की जीत को सिरे चढ़ाती है।
प्रदेश की चार लोकसभा सीटों में हमीरपुर ऐसा संसदीय क्षेत्र है जहां के सबसे ज्यादा 8 हलकों में महिला प्रत्याशियों की संख्या पुरुषों की तुलना में ज्यादा है। यहां के देहरा, धर्मपुर, भोरंज, सुजानपुर, हमीरपुर, बड़सर, नादौन और घुमारवीं ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां आधी आबादी पुरुषों पर भारी है। इसके बाद मंडी संसदीय क्षेत्र के लाहौल स्पीति, नाचन, जोगिंद्रनगर, मंडी, बल्ह और सरकाघाट में भी महिला मतदाता ज्यादा हैं।