फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास मैंने करवाया और पट्टिकाएं लगीं निखट्टू नेताओं की: वीरभद्र सिंह

Mon, 13 May 2019 04:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य उन्होंने करवाए, लेकिन आज उन पर उद्घाटन की पट्टिकाएं निखट्टू नेताओं की लग रही हैं। पट्टिकाओं पर कांग्रेस विधायकों के नाम तक नहीं लिखे जा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर आज मैं जवान होता तो इन सारे निखट्टू नेताओं के फट्टे उखाड़कर फेंक देता। पूर्व मुख्यमंत्री चिड़गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल, विधायक विक्रमादित्य सिंह, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने भी संबोधित किया। 

वीरभद्र सिंह ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र से कई मकरझंडु नेता टिकट चाहते थे, लेकिन हमने धनीराम शांडिल को प्रत्याशी बनाया। धनीराम शांडिल एक जुझारू और अनुभवी नेता हैं। प्रदेश में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि रोहड़ू सहित प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कांग्रेस की ही देन है।
विज्ञापन


आज भाजपा नेता गांव-गांव वोट मांगने के लिए घूम रहे हैं। विकास के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जनता को उनसे अपने क्षेत्रों में ठप पड़े विकास कार्यों के बारे में पूछना चाहिए। इस दौरान जिप उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, सोहन लाल चौहान, राजकुमार भ्रांटा, हैपी मेहता, रवि रावत, सुशील चौहान, रौनी घेदटा, सुजय अग्रवाल और विजय चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें