हमीरपुर में कांग्रेस के सम्मेलन में जाने से पहले ऑटो में बैठकर मां ज्वालाजी के दर्शन करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व विधायक संजय रत्न और केवल पठानिया।
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर से टिकट की दौड़ में शामिल रहे विधायक राजेंद्र राणा के पुत्र अभिषेक राणा भी कांग्रेस के साथ हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से काम करने वालों की कभी हार नहीं होती। वह हमीरपुर से प्रत्याशी राम लाल ठाकुर को जीताकर दिल्ली भेजें। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी गुरुकीरत सिंह, प्रत्याशी राम लाल ठाकुर, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
... और फिसल गई जुबान
वीरभद्र सिंह ने राहुल की जगह राजीव गांधी को पीएम बनाने की बात कही। लेकिन थोड़ी देर में गलती को सुधारते हुए उन्होंने राहुल गांधी का नाम ले लिया। राफेल डील मामले पर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों से इस मामले की सच्चाई देश के सामने आएगी।
वीरभद्र सिंह ने ज्वालामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना
शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शीश नवाया। पूर्व सीएम ने इस दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही मंदिर के हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। मंदिर प्रशासन ने वीरभद्र सिंह को माता का सिरोपा और तस्वीर भी भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व सीएम ने प्रदेशवासियों को नवरात्र और बैसाखी पर्व की बधाई दी। इस मौके पर ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रतन, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव केवल सिंह पठानिया, धर्मेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा, राजेंद्र राणा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।