फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी अच्छे इंसान पर जेटली ठीक नहीं: वीरभद्र

Sat, 20 Apr 2019 09:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे इंसान हैं। उनसे कोई शिकायत नहीं है, लेकिन अरुण जेटली ठीक नहीं हैं। एचपीसीए के खिलाफ जाने की सजा उन्हें बेटी की शादी के दिन घर में सीबीआई रेड के रूप में भुगतनी पड़ी।

विज्ञापन


धूमल और अनुराग ने उस समय दिल्ली क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रहे अरुण जेटली के साथ मिलकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा। इसके तहत उनके खिलाफ मामले बनाए गए। उन्होंने कहा कि वे हमेशा हिमाचल के हित की बात करते हैं और इसके लिए ही उन्होंने एचपीसीए के गैर कानूनी कब्जे का विरोध किया था। 
वीरभद्र सिंह ने सोलन में जनसभा के दौरान कहा कि वे क्रिकेट के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन पिता धूमल के मुख्यमंत्री रहते उनके बेटे अनुराग ठाकुर ने सभी नियम व कायदे ताक पर रखकर क्रिकेट स्टेडियम की नींव रख दी।
विज्ञापन


यदि स्टेडियम बनाना ही था तो लीज के नियमों को पूरा करते। बकौल वीरभद्र उन्हें परेशान करने की कोशिश की गई, लेकिन वे अडिग हैं और कभी पीछे नहीं हटेंगे। राजनीति में प्रतिद्वंद्वी हो सकते हैं लेकिन शत्रुता सही नहीं है।

इन चुनावों पर हिमाचल का भविष्य भी निर्भर करेगा। भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भविष्य में आने वाली पीढ़ी मौजूदा भाजपा नेताओं को भी ऐसे ही बाहर का रास्ता दिखाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें