फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने हिमाचल की चारों सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Sat, 20 Apr 2019 08:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबागांव (कांगड़ा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी सुप्रीमो मायावाती के निर्देशों के बाद बसपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. केहर सिंह ने उम्मीदवार घोषित किए हैं।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि शिमला संसदीय सीट से विक्रम सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे। हमीरपुर से देसराज और मंडी से शेष राम बसपा से चुनाव लड़ेंगे। कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से प्रदेशाध्यक्ष डॉ. केहर सिंह स्वयं चुनाव मैदान में होंगे।

डॉ. केहर ने कहा कि बसपा प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। लोकसभा चुनावों में हिमाचल में किसी भी पार्टी के साथ बसपा गंठबंधन नहीं करेगी। शीघ्र ही पार्टी उम्मीदवारों के नामांकन की तिथियां भी घोषित कर दी जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें