फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में गिर गया है राजनीति का स्तर: शांता

Tue, 07 May 2019 02:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शांता कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा है कि हिमाचल में विपक्ष की स्थिति ठीक नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह  मंडी में अपने प्रत्याशी को ही आया राम गया राम कह रहे हैं।

विज्ञापन


यही नहीं वीरभद्र सिंह सीएम जयराम ठाकुर  के खिलाफ मजबूरी में बयानबाजी कर रहे हैं।  जबकि हिमाचल की एक साल की भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास को गति दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में राजनीति का स्तर गिर गया है।

नेताओं को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। जब यशवंत सिंह परमार सीएम थे तो राजनीति का स्तर बहुत ऊंचा था और उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा।शांता ने कहा कि 75 साल की आयु सीमा का भाजपा का निर्णय सही है।
विज्ञापन


पार्टी में नई पीढ़ी आनी चाहिए और सबको मौका मिलना चाहिए। कहा कि भाजपा में पीएम नरेंद्र मोदी पार्टी का चेहरा है जबकि दूसरी तरफ कोई चेहरा नहीं है। बीजेपी का कोई विकल्प नहीं है। ये लोकतंत्र के लिए सही नहीं है, क्योंकि सशक्त लोकतंत्र के लिए सशक्त विपक्ष का होना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें