फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: भुंतर-मणिकर्ण के बीच निजी लग्जरी बसों की आवाजाही पर रोक

Tue, 07 May 2019 01:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में जिला कुल्लू प्रशासन ने भुंतर से मणिकर्ण के बीच निजी लग्जरी बसों सहित भारी माल वाहक वाहनों की आवाजाही पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी है। प्रशासन ने पर्यटन सीजन में यातायात को सुचारू रखने की दृष्टि से ये फैसला लिया है।

विज्ञापन


सुबह आठ से रात आठ बजे तक इन वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। हालांकि, एचआरटीसी सहित अन्य सरकारी बसों की आवाजाही जारी रहेगी। डीसी कुल्लू युनूस ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क काफी संकरी है और पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में यातायात को सुचारू रखने के लिए ये फैसला लिया गया है। नई व्यवस्था जून माह तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


जून में इसकी समीक्षा की जाएगी और आगामी निर्णय लिया जाएगा। बता दें मणिकर्ण प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और यहां बड़ी संख्या में देश-विदेश से सैलानी आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें