फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रह चाल देखकर रामस्वरूप 24 और आश्रय 25 को करेंगे नामांकन

Tue, 09 Apr 2019 12:20 PM IST
Krishan Singh अखिलेश महाजन, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
रामस्वरूप शर्मा और आश्रय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल की सबसे हॉट सीट मानी जा रही मंडी से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा 24 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। ज्योतिष जानकारों से सलाह लेने के बाद 24 का मुहूर्त तय हुआ है।

विज्ञापन


अब नामांकन के समय को निर्धारित किया जाना बाकी है। उधर, मंडी में राजनीति की धुरी रहे पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा भी 25 को मंडी संसदीय क्षेत्र से नामांकन भरने जा रहे हैं। आश्रय ने बताया कि 25 को वह नामांकन भरेंगे।

इसी तिथि को फाइनल किया जा रहा है। पंडितों से कुछ राय लेना बाकी है। सूत्रों के अनुसार आश्रय के नामांकन भरने की तिथि तो तय कर ली गई है। लेकिन ज्योतिषाचार्यों से सेकेंड ओपीनियन लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 नामांकन के दिन भारी भीड़ जुटाने की तैयारी

मंडी लाेकसभा सीट
हॉट सीट मंडी में भाजपा और कांग्रेस के खेमों में सियासी गतिविधियां ग्रह-नक्षत्रों की चाल को ध्यान में रखकर अंजाम दी जा रही है। पार्टी के कद्दावर नेताओं, पदाधिकारियों से लेकर समर्थक ज्योतिषाचार्यों की सलाह को गंभीरता से ले रहे हैं। यहां तक कि चुनावी समर में जीत दर्ज करने के लिए कब किस दिशा में कूच करना है और कब बड़ा कार्यक्रम रखना है, यह सब ग्रह-नक्षत्र देखने के बाद ही तय हो रहा है।

दोनों प्रत्याशी नामांकन के दिन भारी भीड़ जुटाने की तैयारी में हैं। डेढ़ साल बाद ही भाजपा से कांग्रेस में शामिल पंडित सुखराम और आश्रय के सामने मंडी सीट किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि, सुखराम परिवार का विस और लोस चुनावों में ट्रैक रिकॉर्ड काफी बेहतर रहा है। वहीं, रामस्वरूप शर्मा की जीत सीएम जयराम के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी है। सीएम ने भी मंडी संसदीय क्षेत्र में पूरा फोकस किया हुआ है। ऐसे में दोनों प्रत्याशी नामांकन के दिन भीड़ जुटाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें