फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामस्वरूप को मोदी-जयराम और आश्रय को वीरभद्र-सुखराम का सहारा

Sun, 12 May 2019 05:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्म, कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मंडी सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा को अपने दादा पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का सहारा है। दोनों प्रत्याशी अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच जाकर इन वरिष्ठ नेताओं के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा से भले ही चुनाव मैदान में प्रत्याशी रामस्वरूप हों, लेकिन मंडी संसदीय क्षेत्र में प्रत्याशी के होर्डिंग कम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जयराम ठाकुर के होर्डिंग्स ज्यादा लगे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के होर्डिंग में भी पंडित सुखराम और वीरभद्र सिंह ज्यादा नजर आ रहे हैं। रैली और सभाओं में भी वरिष्ठ नेताओं के पोस्टर लगे हैं।

ऐसे में मंडी सीट का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जयराम ठाकुर बनाम वीरभद्र सिंह और पंडित सुखराम हो गया है। भाजपा मोदी की नीतियों का गुणगान कर जनता को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रही है, उसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ता पंडित सुखराम और वीरभद्र सिंह के एक होने से कांग्रेस पार्टी को मजबूत होने का दम भर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें