फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक संतुलन खो चुके हैं प्रधानमंत्री मोदी : पाटिल

Thu, 09 May 2019 05:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानसिक संतुलन खो चुके हैं। बौखलाहट में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता में रजनी पाटिल ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर जयराम सरकार को भी कोसा।

विज्ञापन


कहा कि पीएम मोदी अपनी हार को भांप चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के बारे में जिस तरह बयानबाजी कर रहे हैं, उससे लगता है कि मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। बीते एक साल में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है।
 

विज्ञापन

2018 में सबसे ज्यादा 248 दुष्कर्म के मामले

- फोटो : अमर उजाला
महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। गत 10 साल के आंकड़ों के आधार पर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद 2018 में सबसे ज्यादा 248 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं। शिमला और बिलासपुर में हुए दुष्कर्म के मामलों में भी कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि पीएम मोदी ने जनता से किया एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। प्रधानमंत्री प्रचार के लिए हिमाचल आ रहे हैं तो पुराने वायदे के बारे में जनता के समक्ष स्थिति स्पष्ट करें।

बीते चुनाव में पीएम ने प्रदेश की जनता से सेब पर आयात ड्यूटी बढ़ाने, मंडी द्रंग में नमक खान को करने और प्रदेश में सेना की अलग बटालियन देने का वायदा किया था, लेकिन इनमें से कोई भी वायदा पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें