हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानसिक संतुलन खो चुके हैं। बौखलाहट में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता में रजनी पाटिल ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर जयराम सरकार को भी कोसा।
कहा कि पीएम मोदी अपनी हार को भांप चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के बारे में जिस तरह बयानबाजी कर रहे हैं, उससे लगता है कि मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। बीते एक साल में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है।