इसमें फैसला लिया गया है कि हमीरपुर सीट से पार्टी टिकट किसे दिया जाए? यह राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी खुद तय करें। हाईकमान चाहता है कि लोकसभा चुनाव में सांसद अनुराग ठाकुर का रास्ता किसी भी तरीके से रोका जाए।
अनुराग ने संसद में अभी तक अपने संबोधन में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ही निशाने पर रखा था। इसी कारण से हमीरपुर सीट में किसी दमदार नेता के नाम को लेकर लंबे समय से मंथन किया जाता रहा है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वेणुगोपाल ने टिकट के दावेदारों से टेलीफोन पर विचार-विमर्श भी किया। यह भी पूछा गया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भूतपूर्व सैनिकों का वोट बैंक कि तना है। इन दावेदारों से अलग-अलग सवाल भी पूछे गए।