फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में अब इस मैदान में होगी राहुल गांधी की रैली

Fri, 10 May 2019 10:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली ठोडो ग्राउंड सोलन की जगह पुलिस मैदान में होगी। राहुल गांधी 17 मई को सुबह 11 बजे कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल के पक्ष में यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


ऐसी भी चर्चा है कि ठोडो मैदान में अब तक हुई रैलियों के बाद पार्टी प्रत्याशी की हार के क्रम को देखते हुए रैली स्थल बदला गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी की रैली के लिए ठोडो मैदान लगभग फाइनल कर दिया गया था।

इस बीच, पार्टी के स्थानीय नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व से कहा कि ठोडो मैदान में पहले जिस भी प्रत्याशी की रैलियां करवाई गईं, उनकी हार होती रही है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली पुलिस मैदान सोलन में करवाई जाए।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के समक्ष मामला रखने के बाद राहुल गांधी की रैली ठोडो ग्राउंड की जगह पुलिस मैदान में कराने का फैसला लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान ने कहा कि रैली में सोलन और आसपास से भीड़ जुटेगी। राहुल गांधी दो घंटे तक सोलन में रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें