फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर वीरभद्र-सुखराम की गलबहियों के पोस्टर हो रहे वायरल

Sat, 20 Apr 2019 01:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के गलबहियों वाला पोस्टर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। प्रदेश की राजनीति में धुर विरोधी रहे नेता इस लोकसभा चुनाव में आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता का संदेश दे रहे हैं। यही नहीं, वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा भी पोस्टर में हैं।

विज्ञापन


इससे दोनों परिवार साथ-साथ होने का संदेश दे रहे हैं। सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद विक्रमादित्य संसदीय क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं जबकि वीरभद्र सिंह खुद कह रहे हैं कि वे मंडी में प्रचार में उतरेंगे। ये पोस्टर विक्रमादित्य सिंह और मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के फेसबुक पेज पर हैं। 

भाजपा को समर्थन देने से बनी थीं दूरियां 
कांग्रेस पार्टी में सुखराम और वीरभद्र सिंह एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे हैं। पंडित सुखराम ने हिविकां का गठन कर वीरभद्र सिंह को समर्थन न देते हुए भाजपा की सरकार बनाई थी। उस समय धूमल मुख्यमंत्री बने थे।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों में काफी दूरियां बन गईं थीं। लेकिन अब सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को टिकट मिलने पर कांग्रेस इन दोनों नेताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें