फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को वोट देने की अपील करते मंत्री अनिल शर्मा का पोस्टर वायरल, मचा सियासी घमासान

Tue, 09 Apr 2019 05:09 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मंडी। हिमाचल की हॉट सीट मंडी में चुनाव प्रचार से दूरी बनाए बैठे जयराम सरकार के मंत्री अनिल शर्मा के मंगलवार को भाजपा के पक्ष में मतदान के पोस्टर जारी होने से सियासी घमासान मच गया है।

विज्ञापन


पोस्टर में प्रधानमंत्री मोदी, सीएम जयराम और सांसद प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा से तीन गुना बड़ी तस्वीर में कमल के फूल वाला मफलर पहने अनिल शर्मा विक्ट्री साइन बना भाजपा के लिए वोट की अपील कर रहे हैं।

पोस्टर में लिखा है- न मंत्री पद से इस्तीफा दूंगा और न ही पार्टी छोडूंगा। मंगलवार को कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र सम्मेलन से ठीक पहले यह पोस्टर बम जारी किया गया। मंडी शहर में जगह-जगह यह पोस्टर चस्पां किया गया है। यह सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री चाहें तो इस्तीफा ले लें

फाइल फोटो
दादा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के साथ हाल ही में कांग्रेस में लौटे आश्रय शर्मा जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के बेटे हैं। आश्रय को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र मंडी से पार्टी प्रत्याशी बनाया है।

इसके चलते मंत्री अनिल ने मंडी में न भाजपा और न ही बेटे के लिए प्रचार करने का एलान किया है। अब भाजपा की ओर से उन पर पार्टी के लिए प्रचार करने या मंत्री पद से इस्तीफा देने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन अनिल इसके लिए तैयार नहीं हैं। उनका साफ कहना है कि मुख्यमंत्री चाहें तो इस्तीफा ले लें, वह खुद पद नहीं छोड़ेंगे।

घटिया राजनीति पर उतरे: अनिल 

फाइल फोटो
जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा का कहना है कि यह पोस्टर किसने जारी किया, उन्हें मालूम नहीं है। यदि भाजपा ने ऐसा किया है तो वे बेहद घटिया राजनीति पर उतर आए हैं, क्योंकि मैंने खुद कहा था कि बेटे के विरोध में प्रचार नहीं करूंगा।

मंत्री का झुनझुना पकड़ाकर न तो भाजपा मेरी और न मेरे परिवार की भावना से खेल सकती है। खेद है कि प्रचार के लिए भाजपा ऐसे हथकंडे अपना रही है।

सीएम बोलें तो मैं अभी मंत्री पद से त्याग दे दूंगा, लेकिन विधायक हूं और बना रहूंगा, क्योंकि मैं जनता द्वारा चुन कर आया हूं, लेकिन इस्तीफा मांगने के लिए इतनी घटिया राजनीति भाजपा न करे। अगर भाजपा ने यह पोस्टर जारी नहीं किया है तो भाजपा इसका खंडन करे। साथ सरकार इसकी जांच करे।
विज्ञापन

शिकायत दें अनिल, पार्टी जांच करेगी: सत्ती

सतपाल सत्ती - फोटो : social media
प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि जब तक नामांकन नहीं हो जाते, पार्टी ऐसे पोस्टर जारी नहीं करती। यह पोस्टर भाजपा की ओर से जारी नहीं हुआ है। अब तक पीएम मोदी और जयराम सरकार की सरकार उपलब्धियों के पोस्टर छाप रहे हैं।

अगर भाजपा पोस्टर छापेगी तो इसे खुद सार्वजनिक करेगी। साथ ही पोस्टर में प्रेस का नाम होगा, जारीकर्ता का नाम होगा। यह किसी की शरारत हो सकती है।

अनिल शर्मा शिकायत पत्र दें, इसकी जांच होगी। अगर किसी ने ऐसा किया है तो गलत है। मंत्री पद पर बने रहना या न रहना अनिल के विवेक पर निर्भर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें