फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से आज बड़ा भंगाल जाएगी पोलिंग पार्टी

Wed, 15 May 2019 11:04 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

जिला कांगड़ा के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में स्थापित मतदान केंद्र के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टी रवाना होगी। सरकार बनाने में करीब 50 मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करवाने के लिए पोलिंग पार्टी हेलीकॉप्टर से बैजनाथ से बड़ा भंगाल के लिए रवाना होगी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के मिडल स्कूल में स्थापित मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टी भेजने के लिए राजधानी शिमला से हेलीकॉप्टर पहले बैजनाथ आएगा। इसके बाद हेलीकॉप्टर को मतदान करवाने के साजो सामान के साथ बैजनाथ से बड़ा भंगाल के लिए रवाना किया जाएगा।

अंतिम रिहर्सल के बाद बुधवार को बैजनाथ से नौ सदस्यीय दल बड़ा भंगाल के लिए रवाना होगा। हिमालय की धौलाधार और पीर पंजाल रेंज के मध्य 7700 फीट की ऊंचाई पर स्थित बड़ा भंगाल के 80 किलोमीटर के दुर्गम रास्ते को तय करने के लिए तीन दिन का समय लगता है।
विज्ञापन


ऐसे में चुनाव आयोग बड़ा भंगाल के लिए हेलीकॉप्टर से टीम को भेज रहा है। बड़ा भंगाल में 2012 के विधानसभा चुनावों में पहली बार मतदान केंद्र स्थापित किया गया था।

उसके बाद 2014 के लोकसभा और अब 2019 के चुनावों के लिए मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। सितंबर से अप्रैल तक बड़ा भंगाल के लोग शेष दुनिया से कटे रहते हैं, जबकि अप्रैल या फिर मई में अधिकांश लोग बीड़ में दस्तक देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें