फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ, स्मृति के बाद भाजपा के केंद्रीय स्टार प्रचारकों का ब्रेक

Wed, 15 May 2019 12:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मेंद्र पंडित
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

हिमाचल में चुनाव प्रचार अंतिम दौर में पहुंच चुका है। भाजपा के लिए राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी के बाद अब कोई भी बड़ा केंद्रीय नेता या केंद्रीय स्टार प्रचारक हिमाचल में चुनावी रैली करने नहीं आएगा।

विज्ञापन


केवल प्रदेश भाजपा के नेता ही चुनावी रण में डटे रहेंगे। खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसकी पुष्टि की। मुख्यमंत्री खुद 16 मई से चुनाव प्रचार थमने तक हिमाचल में चुनावी कार्यक्रमों को रफ्तार देंगे। 

आठ अन्य राष्ट्रीय नेताओं को भी हिमाचल में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया था। इनमें अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, निर्मला सीतारमण, उमा भारती, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, योगी आदित्यनाथ और हेमामालिनी का नाम शामिल था, लेकिन अब ये हिमाचल नहीं आएंगे।
विज्ञापन


बाहरी प्रदेशों में व्यस्त होने के कारण इनके दौरे तय नहीं हो पाए हैं। बडे़ नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हिमाचल में पांच रैलियां कीं। नरेंद्र मोदी ने 10 मई को मंडी और 13 मई को सोलन में रैली की।

अमित शाह ने 12 मई को चंबा, बिलासपुर और नाहन में जनसभाएं कीं। एक जनसभा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी सांगला में कर चुके हैं। अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पालमपुर में 15 मई को चुनावी रैली करेंगी, जबकि राजनाथ सिंह 16 मई को मंडी संसदीय क्षेत्र के कुल्लू में जनसभा करेंगे।

विज्ञापन

प्रचार थमने से एक दिन पहले कांग्रेस करवाएगी राहुल की रैली

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की हिमाचल में अभी दो बड़ी रैलियां होनी हैं। इनमें एक रैली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सोलन में 17 मई को 11 बजे होगी। इससे पहले 15 मई को नवजोत सिंह सिद्धू पांवटा साहिब और बिलासपुर में रैली करेंगे। 17 मई शाम को जनसभाओं और अन्य तमाम माध्यमों से प्रचार थम जाएगा। केवल डोर टू डोर प्रचार ही होगा। 

हिमाचल में 16 मई को केंद्रीय नेताओं की अंतिम रैली है। इसके बाद प्रादेशिक नेता ही प्रचार करेंगे। वैसे भी 17 मई के बाद चुनावी जनसभाएं बंद हो जाएंगी। हर शाम को चारों संसदीय क्षेत्रों से प्रतिदिन फीडबैक लिया जा रहा है। - जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें