फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: छंटनी में नौ नामांकन रद्द, अब चुनाव मैदान में इतने उम्मीदवार

Wed, 01 May 2019 10:18 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को इनकी स्क्रूटनी हुई। कवरिंग कैंडीडेट समेत नौ आवेदकों के नामांकन रद्द हुए। प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए कुल 55 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे।

विज्ञापन


अब 46 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में रह गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मंडी सीट से 17, कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से 11-11 और शिमला से 7 उम्मीदवार शामिल हैं।

जिन उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हुए हैं, उनमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के कवरिंग कैंडीडेट धर्मेंद्र सिंह पटियाल, भाजपा के प्रवीण शर्मा और स्वाभिमान पार्टी के राजेश कुमार के अलावा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार प्रताप सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के कवरिंग कैंडीडेट प्रकाश चौधरी, भाजपा के खुशाल चंद ठाकुर, राष्ट्रीय क्रांतिकारी पार्टी के बली राम, निर्दलीय उम्मीदवार नरेंद्र कुमार और शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के कवरिंग कैंडीडेट अमित नंदा का नामांकन रद्द हो गया है। मुख्य निर्वाचन कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि दो मई निर्धारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें