फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहन लाल ने कांग्रेस सचिव पद से दिया इस्तीफा, ये है बड़ी वजह

Tue, 30 Apr 2019 08:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस टिकट न मिलने से आहत पूर्व विधायक सोहन लाल ने प्रदेश कांग्रेस के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। सोहन लाल ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को त्यागपत्र की प्रति भेज दी है।

विज्ञापन


जब उनसे पूछा कि क्या आप भाजपा में जाएंगे, इस पर कहा कि मैं कांग्रेसी हूं और भाजपा में किसी कीमत में नहीं जाऊंगा। सोहन ने इस्तीफे में लिखा है - मैं अपरिहार्य कारणों से प्रदेश कांग्रेस के सचिव पद की जिम्मेवारी को निभाने में असमर्थता महसूस कर रहा हूं।

इसलिए मैं सचिव पद से तुरंत प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं, जिसे अविलंब स्वीकार किया जाए। अमर उजाला से बातचीत में सोहन लाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए जबसे टिकट का दौर चल रहा था, तभी यह स्थिति पैदा हुई है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि अपने समर्थकों और नेता के कहने पर उन्होंने शिमला संसदीय क्षेत्र से पार्टी टिकट के लिए आवेदन किया था। पार्टी टिकट देने का भरोसा भी दिया गया था परंतु उनको टिकट नहीं दिया गया।

उन्होंने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में हर जिले में काम किया है और वह हर जगह गए हैं। अगर प्रदेश कांग्रेस में मीटिंग होती तो वह मामले को उठाते। वर्तमान समय में उनको बेइज्जती महसूस हो रही है और इस कारण से पद से इस्तीफा देना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें