फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन गरजेंगे नवजोत सिंह सिद्धू समेत ये कांग्रेसी दिग्गज

Sun, 12 May 2019 10:54 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल में लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही स्टार वॉर तेज हो गया है। इसी कड़ी में स्टार प्रचारकों ने भी हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस से स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नवजोत सिंह सिद्धू, गुलाम नबी आजाद और कैप्टन अमरिंदर सिंह 15 मई से हिमाचल आएंगे।

विज्ञापन


नवजोत सिंह सिद्धू की पांवटा, कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी में चुनावी रैलियां होंगी। गुलाम नबी आजाद चंबा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ऊना और हमीरपुर में भाजपा पर जमकर हमला बोलेंगे। 

Trending Videos
विज्ञापन

गुलाम नबी आजाद और कैप्टन अमरिंदर इस दिन करेंगे रैली

पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के स्टार प्रचारकों को 15 और 16 मई में से एक-एक दिन चुनावी जनसभा और रैली के लिए बुलाया जा रहा है। एआईसीसी इन स्टार प्रचारकों के लिए दोनों दिनों में एक-एक दिन प्रचार के लिए निर्धारित कर रही है।

नवजोत सिंह सिद्धू की सबसे अधिक चार रैलियां होनी हैं। ये रैलियां चारों संसदीय क्षेत्रों में कराई जानी हैं। सिद्धू की पांवटा, कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी में रैलियां होना तय है।  गुलाम नबी आजाद की चुनावी रैली चंबा में होगी। कैप्टन अमरिंदर की चुनावी रैली ऊना और हमीरपुर में की जानी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें