फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र सुरक्षा पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: बरागटा

Fri, 05 Apr 2019 09:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
नरेंद्र बरागटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और विधायक दल के चीफ व्हिप नरेंद्र बरागटा ने कहा कि भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव राष्ट्र सुरक्षा और निर्णायक नेतृत्व के नारे के साथ लड़ रही है।

विज्ञापन


शिमला में प्रेस वार्ता में बरागटा ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में यह पहला चुनाव उन्होंने देखा है, जहां कांग्रेस नेता टिकट मिलने से डर रहे हैं। दिल्ली में इसलिए डेरा डाला है कि कहीं मुझे टिकट न मिल जाए।

कहा कि कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र देखकर ऐसा लगता है कि ये सेना के खिलाफ एक साजिश और देशद्रोहियों को बचाने का षड्यंत्र हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कूटनीति से आज पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग है।
विज्ञापन


सेना ने देश की सीमा से बाहर जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की है। कांग्रेसी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे हैं और सबूत मांग रहे हैं। जयराम ठाकुर ईमानदार मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, गणेश दत्त,  प्रवीण शर्मा और करन नंदा भी मौजूद थे। 

विज्ञापन

अनिल शर्मा पर सही समय पर होगी सर्जिकल स्ट्राइक 

नरेंद्र बरागटा - फोटो : अमर उजाला
अनिल शर्मा पर सवाल के जवाब में नरेंद्र बरागटा बोले - पार्टी ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा पर सही समय पर सर्जिकल स्ट्राइक करेगी। मुख्यमंत्री ने भी स्पष्ट किया है कि अनिल शर्मा को भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करना होगा। उनके बेटे को कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद से ही पार्टी में ये मंथन चल रहा है और सही समय पर उचित फैसला होगा। 

कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल शांडिल से पूछे सवाल 
नरेंद्र बरागटा ने कहा कि सबसे पहले हिमाचल विकास कांग्रेस से चुनाव लड़े थे। वह शिमला से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल से फौजी होने के नाते पूछना चाहते हैं कि क्या वह भी इस पक्ष में हैं कि कश्मीर में अफस्पा कानून में सेना को मिली प्रोटेक्शन की समीक्षा की जाए, क्या वह भी देशद्रोह की धारा को खत्म करने के पक्षधर हैं? कर्नल शांडिल को बताना चाहिए कि कांग्रेस सेना अध्यक्ष को गुंडा तक कह रही है। यह कहां तक सही है?  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें