फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम का मुख्यमंत्री बनना सियासी दुर्घटना: मुकेश अग्निहोत्री

Sun, 05 May 2019 05:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा - मैं किस दायरे का नेता हूं इसके लिए मुझे जयराम से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। जयराम का सीएम बनना एक राजनीतिक दुर्घटना है। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल यदि चुनाव नहीं हारते तो जयराम कभी भी सीएम नहीं बनते। जयराम बहक गए हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अग्निहोत्री ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रचार देखकर वह बौखलाहट में अपनी मर्यादा और आचरण भूल रहे हैं। लोगों की तालियों के लिए वह कुछ भी अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेता जनता से जुड़े मुद्दों को भूलकर अप्रासंगिक मुद्दों को छेड़कर गुमराह कर रहे हैं। यहां तक कि सेना के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं।

अग्निहोत्री ने प्रत्याशी रामस्वरूप को नाकाम सांसद करार देते हुए पूछा कि आखिर उन्होंने आज तक किया क्या है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बदलने पर उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष की नियुक्ति दिल्ली से की जाती है, मगर उपाध्यक्ष की नियुक्ति करने का अधिकार प्रदेशाध्यक्ष के पास है। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा व अन्य नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें