फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की जनसभा स्थगित, मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढस

Sun, 05 May 2019 05:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार दोपहर मंडी जिले की थुनाग तहसील में बागाचनोगी के पास ऑल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन


हादसे के चलते सीएम ने भाटकीधार चुनावी जनसभा को स्थगित कर दिया गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल भी है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पीड़ितों के परिजनों को तत्काल राहत व हरसंभव सहायता प्रदान करने और घायल व्यक्ति को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवार सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये प्रदान किए गए।

हिमाचल: सीएम की चुनावी रैली में जा रही कार खाई में गिरी, पांच भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें