फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से रामस्वरूप समेत प्रदेश भर में चार प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

Wed, 24 Apr 2019 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा समेत प्रदेश भर में चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रदेश में अब तक 15 प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा ने सुबह सवा 11 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी के पास अपना नामांकन पत्र भरा।

विज्ञापन


वह सीएम जयराम ठाकुर, वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के अलावा अन्य नेताओं के साथ मंडी के डीसी कार्यालय पहुंचे।वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने उनके कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर परचा भरा। इसके अलावा शिमला सीट से धर्मेंद्र (49) सुपुत्र जीत सिंह, गांव नन्नी, तहसील ठियोग ने बतौर आजाद उम्मीदवार, सेस राम (48) सुपुत्र केवल राम, गांव वशिष्ठ, तहसील मनाली, जिला कुल्लू ने बहुजन समाज पार्टी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांगड़ा से संजीव गुलेरिया (58) सुपुत्र शैलेंद्र सिंह, गांव सुलियाली, तहसील नूरपुर ने निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें