दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर की जीत को लेकर पूरे हलके में छह कांग्रेस विधायकों पर पूरा दारोमदार टिका है। कांग्रेस के लिए हरोली से पार्टी दिग्गज नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर लीड का दबाव रहेगा, जबकि ऊना जिला के सदर से पहली बार कांग्रेस की टिकट पर विजयी हुए सतपाल रायजादा पर भी लीड को लेकर दबाव कम नहीं है। इसके अलावा हमीरपुर जिले के नादौन से पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू पर भी पार्टी की नजर टिकी है।
हमीरपुर में नादौन के अलावा सुजानपुर से पूर्व सीएम प्रो. धूमल को हराने वाले राजेंद्र राणा कांग्रेस के बड़े क्षत्रपों में शामिल हैं। जबकि बड़सर में भी कांग्रेस विधायक होने के नाते यहां से कांग्रेस को लीड की उम्मीद है। दूसरी ओर बिलासपुर की कुल चार सीटों में से स्वयं चुनाव लड़ रहे ठाकुर रामलाल नयना देवी विस से विजयी हुए हैं। यहां झंडूता, घुमारवीं तथा सदर बिलासपुर में भाजपा काबिज है। कुल मिलाकर दोनों ही पार्टियों में लीड को लेकर जोर आजमाइश अपने चरम पर है।