फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखराम को मंडी के सम्मान से ज्यादा पोते की चिंता: जयराम

Mon, 08 Apr 2019 09:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुखराम परिवार पर फिर निशाना साधा है। सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा और गड़सा में किसान मोर्चा के सम्मेलन में सीएम ने कहा कि मंडी सीट पर चुनाव मंडी के स्वाभिमान का चुनाव है, जबकि पंडित सुखराम के लिए पोते का सम्मान चिंता का विषय है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से वह सुखराम का सम्मान करते हैं। उन्होंने भी मंडी में मुख्यमंत्री के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। अब जब मंडी को मुख्यमंत्री मिला है तो इसका सुखराम को भी सम्मान करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा को लेकर कहा कि उन्हें तय करना है कि वे बेटे के साथ हैं या फिर पार्टी के साथ। देश में मोदी लहर का दावा करते हुए सीएम ने कहा कि दूसरे कार्यकाल में भी मोदी की लोकप्रियता न सिर्फ बरकरार है बल्कि पहले से बढ़ गई है।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से पूरा देश और हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। जबकि कांग्रेस पार्टी सिर्फ सत्ता पर नजर टिकाए हुए है और इसके लिए यह पार्टी किसी भी स्तर पर जा सकती है।

विज्ञापन

भाजपा ने नहीं लिया है परिवार का ठेका: गोविंद 

फाइल फोटो
 वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने किसी के परिवार का ठेका नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि सुखराम ने भाजपा से पोते के लिए लोकसभा का टिकट या राज्यसभा भेजने की मांग की थी।

पार्टी के लिए जनहित सर्वोपरि है। देश की जनता मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। वहीं, राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि इस बार का चुनाव राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच का है।

सरकार बनने के बाद रुके हुए कामों को गति दी जाएगी। इस दौरान प्रदेश भाजपा महामंत्री राम सिंह, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विशाल चौहान तथा जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें