फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह बोले- हमारे निवास पर दस्तक दे सकती है सीबीआई और आयकर टीमें

Mon, 08 Apr 2019 08:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आशंका जताई है कि उनके निवास पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग के अधिकारियों की टीमें फिर से दस्तक दे सकती हैं।

विज्ञापन


सोमवार को फेसबुक पर डाली गई इस पोस्ट पर विक्रमादित्य सिंह के कई समर्थकों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। खबर लिखे जाने तक 21 फॉलोवर्स ने पोस्ट को शेयर भी किया है। 117 लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट किए हैं और 868 लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन

टीमों के भव्य स्वागत के लिए हम तैयार

विक्रमादित्य सिंह की पोस्ट - फोटो : social media
पोस्ट के साथ एक स्माइली भी डाली गई है।  विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को पोस्ट डालने के बाद अमर उजाला से बातचीत में कहा कि पुख्ता सूत्रों से खबर मिली है कि सीबीआई और आयकर विभाग के अधिकारियों की टीमें उनके दिल्ली और शिमला स्थित आवासों में दस्तक देने की तैयारी में हैं।

उन्होंने कहा कि इन टीमों के भव्य स्वागत के लिए हम तैयार हैं। लोकसभा चुनाव में फायदा लेने की कोशिश में केंद्र सरकार के इशारे में यह सब कुछ करने की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें