फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-चंडीगढ़ को ऑन डिमांड बसें भेजेगा एचआरटीसी

Sun, 19 May 2019 06:52 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण में 19 मई को होने वाले मतदान के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम विभिन्न राज्यों के लिए ऑन डिमांड बसें भेजेगा। रूटीन में जाने वाली निगम की बसें अपने शेड्यूल से दौड़ेंगी। वहीं, इस दौरान स्पेशल बसें फिलहाल निगम नहीं चलाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के कई लोग रोजगार के लिए दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर, होशियारपुर, बद्दी और नालागढ़ सहित विभिन्न व्यावसायिक कस्बों में कार्यरत हैं। रविवार को मतदान के दौरान जिला श्रम अधिकारी ने छुट्टी की घोषणा की है।

ऐसे में अगर कोई व्यक्ति मतदान के लिए घर आना चाहेगा तो उसे बसों की दिक्कत न हो, इसके लिए निगम ऑन डिमांड बसें उपलब्ध करवाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के धर्मशाला डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि 19 मई को निगम रूटीन की बसें ही भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर इस दौरान कहीं से बसों की डिमांड आती है तो निगम संबंधित राज्य के लिए ऑन डिमांड बसें उपलब्ध करवाएगा। ऐसा मतदाताओं की सुविधाओं के लिया किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें