लोकसभा चुनाव से दो दिन पहले रोहडू में कांग्रेस को झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं विधानसभा चुनाव में पूर्व प्रत्याशी रहे मंजीत ठाकुर अपने सहयोगियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं।
शुक्रवार को शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों ने भाजपा का दाम थामा है। भाजपा मंडल रोहड़ू ने सभी का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया है।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी शिव चंद, ब्लॉक कांग्रेस रोहड़ू के पूर्व महासचिव राजेश ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्याम सिंह, कांग्रेस के उपाध्यक्ष देवराज, कृष्ण ठाकुर, हेमसिंह ठाकुर भी भाजपा में शामिल हुए हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा, भाजपा प्रदेश सचिव शशिबाला ने बताया कि सभी वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए हैं।
मंजीत सिंह ठाकुर पूर्व में रोहड़ू से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे हैं। उन्होंने डोडरा क्वार क्षेत्र की जाखा पंचायत के प्रधान उमेश, जिसकूंन पंचायत के पूर्व प्रधान नरेश नेगी का भी भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया है।