इंदिरा स्टेडियम ऊना में पांच हजार से अधिक लोगों ने मानव शृंखला से भारत का नक्शा बनाकर लोगों को मतदान का महत्व समझाया। ऊना में यह कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में हुआ।
इसमें मतदान का संदेश देने के लिए मानव शृंखला बनाकर भारत का नक्शा तैयार किया गया। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने उपस्थित व्यक्तियों को मतदान की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम में शामिल होने आए आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को 50 हजार संकल्प पत्र भी प्रदान किए गए। यह संकल्प पत्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर पहुंचाए जाएंगे।