फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने उड़ाई चुनाव आयोगों के निर्देशों की धज्जियां: राठौर

Fri, 26 Apr 2019 05:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के नामांकन भराते समय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मॉलरोड शिमला में प्रतिबंध के बावजूद ढोल-नगाड़े बजाकर जुलूस निकाला और नारेबाजी की।

विज्ञापन


कहा कि आयोग भाजपा का पिट्ठू बनने के बजाय निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करे। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी ने जिस दिन शिमला में नामांकन दाखिल किया था तो जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी राज्य निर्वाचन आयोग का हवाला देकर आदेश दिए कि लोअर बाजार से जुलूस निकल सकता है। 

एजी चौक से उपायुक्त कार्यालय या मॉलरोड से जुलूस की इजाजत नहीं मिल सकती। नामांकन के समय मीडिया पर भी प्रतिबंध लगा दिया। इसका कांग्रेस ने पूरी तरह पालन किया। आरोप लगाया कि 25 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के समय आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गईं।
विज्ञापन


नामांकन के दौरान मीडिया के लोगों को भी इजाजत दी गई। कुलदीप ने निर्वाचन आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बार-बार सार्वजनिक मंचों से असभ्य भाषा का प्रयोग कर रहें हैं।

कांग्रेस ने चुनाव संपन्न होने तक सतपाल सत्ती के प्रचार करने पर पाबंदी लगाने की मांग की थी। सत्ती को 48 घंटों का बैन लगाकर छोड़ दिया गया, जो नाकाफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें