फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सतपाल सत्ती पर गिरी गाज, चुनाव प्रचार पर 48 घंटे की रोक

Fri, 19 Apr 2019 08:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जनसभा में अपशब्द कहने के मामले में चुनाव आयोग ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर दो दिन प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


सत्ती पर यह रोक शनिवार सुबह 10 बजे से अगले 48 घंटों तक रहेगी। शनिवार और रविवार को वह न कोई जनसभा कर सकेंगे और न ही कोई पब्लिक मीटिंग, रैली और रोड शो कर पाएंगे।

प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया पर भी सत्ती इंटरव्यू या अपनी मौजूदगी नहीं दिखा सकेंगे। हिमाचल में किसी नेता पर चुनाव आयोग ने इस तरह की कार्रवाई पहली बार की है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने लगाई फटकार

भारत निर्वाचन आयोग
चुनाव आयोग ने अपने आदेशों में सत्ती के ऐसे बर्ताव पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई है। उन्हें भविष्य में ऐसा बर्ताव न करने के लिए भी कहा है।

गौर हो कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत्ती ने बीते दिनों सोलन के नालागढ़ में राहुल गांधी के बारे में अपशब्द कहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हिमाचल में हड़कंप मच गया था।

कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर सत्ती के खिलाफ नालागढ़ में एफआईआर दर्ज होने के साथ ही चुनाव आयोग ने भी उन्हें नोटिस जारी किया था। इस नोटिस पर सत्ती के जवाब के बाद चुनाव आयोग ने अब उन पर 48 घटों तक पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

राहुल-प्रियंका पर अभद्र टिप्पणी पर दिया जवाब 

नालागढ़ में राहुल गांधी को अपशब्द कहने के अलावा सत्ती पर आरोप है कि उन्होंने 14 अप्रैल को ऊना के भंजाल में भी राहुल-प्रियंका पर अभद्र टिप्पणी की है। इसका संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने उन्हें एक और नोटिस जारी किया था।

शुक्रवार को सत्ती ने इसका भी चुुनाव आयोग को जवाब दे दिया। जवाब में सत्ती ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया है।

कहा कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि दूसरे नोटिस के जवाब की भी आयोग समीक्षा कर रहा है। माना जा रहा है कि शनिवार को आयोग दूसरे नोटिस पर भी अपना फैसला सुना सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें