फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सौंपा दूसरे नोटिस का जवाब

Fri, 19 Apr 2019 08:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रचार के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप में चुनाव आयोग से मिले दूसरे नोटिस का शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने 24 घंटे के भीतर जवाब दे दिया है।

विज्ञापन


जवाब में सत्ती ने आरोपों को निराधार बताते हुए उन्हें बदनाम करने की विपक्ष की साजिश बताया है। इस बार के जवाब में भी सत्ती ने लिखा कि उन्होंने जो भी बोला है, उसे तोड़मरोड़ कर पेश किया गया और उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है।

उन्होंने मांग की है कि उनके खिलाफ जारी नोटिस वापस लिए जाएं। बता दें कि सोलन के नालागढ़ में जनसभा के दौरान राहुल गांधी को कथित तौर पर अपशब्द कहने और फिर ऊना के भंजाल में 14 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर अभद्र टिप्पणी करने का सत्ती पर आरोप लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें