उधर, अब कांग्रेस ने भी अनिल शर्मा पर राजनीति करते हुए अनिल शर्मा के लिए पार्टी के दरवाजे खोल दिए हैं। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बीते रोज अनिल शर्मा को कांग्रेस में आने का न्योता दिया है।
कुलदीप राठौर ने तो अनिल शर्मा को लेकर जल्द बड़ा खुलासा होने की बात भी की। मंडी की राजनीति में आए इस तूफान ने प्रदेश भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मुख्यमंत्री के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी मंडी में विधानसभा चुनाव का प्रदर्शन दोबारा दोहराना चुनौती भरा काम है।