फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में न्याय की पोटली खोलेंगे राहुल गांधी, रैली आज

Fri, 10 May 2019 11:18 AM IST
Krishan Singh शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
रैली स्थल के लिए रवाना होते कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ऊना में पार्टी के घोषणापत्र न्याय की पोटली खोलेंगे या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेंगे, जनता की नजरें इस पर टिकी हैं। लोकसभा चुनाव में पहली बार हिमाचल का रुख कर रहे राहुल गांधी के दौरे से कांग्रेस को उम्मीद है कि उनके प्रत्याशी ठाकुर राम लाल को संजीवनी मिलेगी।

विज्ञापन


अभी तक कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों का चुनाव प्रचार प्रदेश में कमोबेश ठंडा चल रहा है। उम्मीद है कि आज प्रस्तावित कांग्रेस की स्टार रैली से सियासी गरमाहट आएगी और चुनाव प्रचार गति पकड़ेगा। राहुल गांधी जहां स्टार प्रचारक के तौर पर कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर के पक्ष में हवा बनाएंगे, वहीं भाजपा के तीन बार सांसद रहे अनुराग ठाकुर को भी सीधी चुनौती रैली स्थल से देंगे। 

दूसरी ओर बीते दिन कांग्रेस नेताओं के बीच रैली में भीड़ के आंकड़ों पर माथापच्ची होती रही। सूत्र बताते हैं कि आयोजन स्थल पर करीब पांच हजार कुर्सियां लगाई गई हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से 15 हजार से ऊपर की भीड़ का दावा किया जा रहा है। जाहिर है कि कांग्रेस नेताओं पर भीड़ बढ़ाने को लेकर दबाव रहेगा। गौरतलब है कि राहुल गांधी इससे पहले 2009 में ऊना के इंदिरा मैदान में रैली कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा-राजीव भी कर चुके ऊना में रैली

यह उनका दूसरा दौरा होगा, जबकि इस लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में यह उनका पहला दौरा है। अभी तक कांग्रेस और भाजपा की ओर से किसी भी स्टार प्रचारक ने हिमाचल की ओर रुख नहीं किया है। राहुल की रैली की बाद प्रदेश की राजनीति पूरी तरह से गरमाने के आसार हैं। 

नेहरू परिवार के वारिस राहुल गांधी के पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी तथा उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी ऊना में रैली कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक 1970 में इंदिरा गांधी जबकि 1982 में राजीव गांधी ऊना के इंदिरा मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।

1988 में ऊना के बसाल में फ्लड के दौरान भी राजीव गांधी ने ऊना जिला का दौरा किया था, जबकि 2009 में राहुल गांधी ने यहां रैली की थी। अब राहुल पुलिस लाइन ग्राउंड में जनता को संबोधित करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें