हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने कहा कि अगर अब भी भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल कांग्रेस में आना चाहें तो पार्टी में उनका स्वागत है। चंदेल पार्टी में आते हैं तो कांग्रेस उन्हें पूरे सम्मान सहित साथ लेकर चलेगी। वे वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी को उसका लाभ होगा। रामलाल ठाकुर रोड शो के दौरान अमर उजाला से बातचीत में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि अगर लोग उन्हें चुन कर दिल्ली भेजते हैं तो हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सड़क, रेल, उद्योग, पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता होगी। नाराज और विरोधियों को कैसे साथ लेकर चलेंगे के सवाल पर रामलाल ठाकुर ने कहा कि उन्हें टिकट 17 विधानसभा क्षेत्र के नेताओं की सहमति से दिया गया है।