उन्होंने आश्रय शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि वीरभद्र और सुखराम के मुलाकात के परिणाम सकारात्मक होंगे।
टिकट आवंटन को लेकर सुंदरनगर कांग्रेस लीगल सेल की आपातकालीन बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सुंदरनगर कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष पंडित अरुण प्रकाश आर्य ने की। बैठक में सभी सदस्यों ने एक स्वर में आपत्ति जताते हुए हाईकमान को पार्टी के किसी कर्मठ कार्यकर्ता या पदाधिकारी को टिकट देने की मांग की।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव एडवोकेट ललित चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को परिवारवाद से बाहर निकल कर फैसला लेना चाहिए। जनता भी परिवारवाद की राजनीति से दुखी हो चुकी है और कुछ परिवारों ने प्रदेश में राजनीति को अपनी विरासत समझ रखा है।