फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का शिमला और मंडी सीट पर फोकस, ये है वजह

Tue, 02 Apr 2019 09:57 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों सीटों के मुकाबले में कांग्रेस ने शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्रों में फोकस कर दिया है। मंडी जिले में कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा को मजबूत करने के लिए पंडित सुखराम ने मोर्चा संभाल लिया है जबकि ऊपरी शिमला, कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर और रामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वयं कमान संभालेंगे।

विज्ञापन


हाईकमान ने वीरभद्र सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया है। उन पर चारों संसदीय क्षेत्रों में रैलियां करने का जिम्मा है। लेकिन मंडी उनका संसदीय क्षेत्र है। वह स्वयं और उनकी पत्नी प्रतिभा इस सीट से चुनाव लड़ती रही हैं लेकिन इस बार पंडित सुखराम के पोते को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

पार्टी में शामिल होने के बाद वीरभद्र से मिले थे सुखराम

मंडी संसदीय क्षेत्र इस समय सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। चूंकि यह क्षेत्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा पंडित सुखराम का गृह जिला है। दूसरा, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का यह संसदीय क्षेत्र है। 

पंडित सुखराम और आश्रय ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की है। आश्रय को टिकट मिलने पर दोनों वरिष्ठ नेताओं ने जीत दिलाने की ताल ठोकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें