हिमाचल में मैट्रिक के कला ए के पेपर में विद्यार्थियों को छह नंबर मिलेंगे। पेपर मूल्यांकन के दौरान प्रश्न संख्या सात के पार्श्व भाग में चौड़ाई में अंतर या किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे नजरअंदाज करने के निर्देश बोर्ड ने परीक्षकों को दिए हैं।
इसके अलावा प्रश्न से संबंधित अन्य संभावित त्रुटि को भी नजरअंदाज करने को कहा गया है, क्योंकि कला ए के पेपर में प्रश्न संख्या सात में पूछी गई स्केल के पार्श्व भाग की चौड़ाई 80 सेंमी दर्शाई गई थी, जबकि इसकी चौड़ाई 60 सेंमी होनी चाहिए थी।