हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मंडी और शिमला लोकसभा क्षेत्र के लिए सोशल मीडिया के लोकसभा क्षेत्रों के सोशल मीडिया संयोजकों की नियुक्तियां कर दी हैं। लोकसभा क्षेत्र के ब्लॉक और बूथ स्तर तक सोशल मीडिया की गतिविधियों और प्रचार को सुदृढ़ और प्रभावशाली तरीके से पहुंचाना होगा।
ब्लॉक और बूथ स्तर पर पहले ही सोशल मीडिया के संयोजक काम कर रहे हैं। शिमला लोकसभा क्षेत्र में अर्की से हेमंत वर्मा और योग राज, रोहडू से सुरेंद्र जिंटा, सिरमौर से सुनील चौहान, मोनी ठाकुर, राजेंद्र तोमर, सोलन से अजय कंवर, मुकेश शर्मा, संजय भंडारी और रोहित ठाकुर, दून से प्रदीप धीमान, नालागढ़ से विक्रम धीमान, जुब्बल कोटखाई से प्रमोद ओम्टा और विक्की कंवर, शिमला से अशरफ खान और हेरी मेहता, ठियोग-कृष्ण कंवर, कसौली से देवेंद्र शर्मा, रोहित वर्मा, बलदेव ठाकुर और अशोक को संयोजक बनाया गया है।
मंडी लोकसभा क्षेत्र के कुल्लू से राजेश शानू, सुंदरनगर से शुभम पंडित, नाचन से वोद्य राज और जसवीर, बल्ह से जतिन, लाहौल स्पीति से कुंगा बौद्ध, सिराज से मोहर सिंह माही, द्रंग से गिरधारी लाल, भरमौर से नरेंद्र खत्री मनाली-बलवीर जॉनी, आनी से घनश्याम ठाकुर, करसोग से यशवंत ठाकुर, मंडी सदर से विवेक सैनी, जोगिंद्रनगर से सचिन भरवाल और धीरज कुमार को संयोजक बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और सोशल मीडिया के प्रभारी महेंद्र चौहान और प्रदेश सोशल मीडिया के संयोजक राजेंद्र शर्मा ने कहा है कि जल्द ही सभी लोकसभा क्षेत्रों में हाईटेक सोशल मीडिया वार रूम स्थापित किए जा रहे हैं। ये सभी प्रदेश सोशल मीडिया के अधीन रहकर सोशल मीडिया की गतिविधियों को ब्लॉक और बूथ स्तर पर निगरानी करेंगे।