फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: टिकट मिला नहीं, पवन काजल का रोड शो तय

Tue, 02 Apr 2019 10:15 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
पवन काजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांगड़ा संसदीय सीट से अभी कांग्रेस टिकट की आधिकारिक घोषणा हुई नहीं और पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने प्रत्याशी के पक्ष में चार अप्रैल को एक बड़े शो का एलान कर दिया है। संभावित उम्मीदवार पवन काजल इन दिनों श्रीलंका में छुट्टियां मना रहे हैं, जो अचंभित कर रहा है। 

विज्ञापन


गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा और आशीष बुटेल पवन काजल को दिल्ली से अपने साथ गगल एयरपोर्ट लाएंगे।

गगल एयरपोर्ट से सभी दिग्गज नेता काजल के साथ मटौर चौक तक रोड शो निकालेंगे। मटौर में कांग्रेस ने जनसभा भी रखी है। माना जा रहा है कि जीएस बाली भी रोड शो में शामिल होंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में पवन काजल और सुधीर शर्मा ने बताया कि चार अप्रैल को गगल एयरपोर्ट से लेकर मटौर चौक तक रोड शो के जरिये कांग्रेस चुनावी प्रचार का शंखनाद करेगी।

विज्ञापन

काजल को टिकट की परवाह नहीं, टेंशन ले रहे सुधीर

सुधीर शर्मा
टिकट के कई तलबगार दिल्ली में लॉबिंग के लिए डेरा जमाए बैठे हैं। दूसरी ओर पार्टी जिसे टिकट देना चाह रही है, उनमें चुनाव लड़ने का ज्यादा क्रेज ही नहीं दिख रहा।

संभावित उम्मीदवार पवन काजल चुनावी टेंशन से इतर पिछले चार-पांच दिनों से छुट्टियां मनाने श्रीलंका पहुंच गए हैं। उनके टिकट की टेंशन दिल्ली में सुधीर शर्मा ने ले रखी है। मुकेश अग्निहोत्री का गुट अपने हित के लिए इस लॉबिंग को समर्थन दे रहा है।

कांगेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से पवन काजल की टिकट फाइनल है, इसकी मात्र घोषणा बाकी है। इसलिए संभावित पार्टी उम्मीदवार के लिए 4 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे गगल एयरपोर्ट से लेकर मटौर चौक तक रोड शो रखा गया है। रोड शो के आयोजन की जिम्मेदारी महासचिव केवल पठानिया को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें