फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और शाह को रंगा-बिल्ला कहने पर आयोग से शिकायत

Sun, 05 May 2019 09:46 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को रंगा-बिल्ला बोलने पर भाजपा ने चुनाव आयोग में कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल के खिलाफ शिकायत की है। भाजपा नेता चंद्रभूषण नाग ने निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार को लिखित में शिकायत दी है।

विज्ञापन


भाजपा ने शिकायत में कहा कि दो मई को कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने बैजनाथ हलके में जनसभा के दौरान मोदी और शाह को रंगा-बिल्ला कहा है। भाजपा ने चुनाव आयोग से ऐसे शब्दों का प्रयोग करने पर कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

भाजपा ने कहा कि रंगा और बिल्ला पर बलात्कार और हत्या के आरोप थे। कांग्रेस प्रत्याशी का इस तरह बयान देना लोकतंत्र का अपमान करना है। ऐसे में चुनाव आयोग कांग्रेस उम्मीदवार पवन काजल पर कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें