फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी भर एक-दूसरे को कोसते रहे, आज डाल रहे जफ्फी: जयराम

Sun, 28 Apr 2019 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री  पंडित सुखराम और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह पर जोरदार प्रहार किए। उन्होंने कहा कि पूरी जिंदगी एक-दूसरे को कोसने वाले आज जफ्फी डाल रहे हैं। पं. सुखराम को अपने पोते को सांसद बनाने की इतनी जल्दी थी कि उन्होंने इसके लिए अपने बेटे का भविष्य दांव पर लगा दिया।

विज्ञापन


भाजपा ने सुखराम को थोड़ा इंतजार करने को कहा था। अगर मान जाते तो ये पिता और पुत्रों की भावनाएं आहत नहीं होतीं। सीएम ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने ही सुखराम को आया राम-गया राम कहा और आरोप भाजपा पर लगाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि आज सरकार विकास के काम कर रही है जिससे कांग्रेसी परेशान हैं।

इससे पहले सरकाघाट नगर पंचायत के अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ ने अपने समर्थकों सहित भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह, प्रदेश भाजयुमो के महामंत्री रजत ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें