फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाएगी भाजपा : जयराम

Sun, 28 Apr 2019 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान पाकिस्तान के आतंकवादी समूह भारत को लगातार निशाना बनाते थे और सरकार बिना कुछ कार्रवाई किए मूकदर्शक बनी रहती थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धारा 370 वह धारा है जिसने आज तक कश्मीर को भारत के साथ ठीक से जुड़ने तक नहीं दिया और यह देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बोए हुए बीज हैं जिसे आज कांग्रेस इससे हवा देने का काम कर रही है।

उन्होंने महबूबा मुफ्ती का बयान जिसमें कहा गया है कि अगर धारा 370 हटा दी गई तो भारत मिट जाएगा पर पलटवार करते हुए कहा कि हिंदुस्तान को मिटाने वाला कोई शख्स आज तक पैदा नहीं हुआ है देश के खिलाफ  ऐसे बयान देने वाले लोग खुद ही मिट जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि वह धारा 370 जारी रखेगी। दूसरी तरफ  भाजपा ने इसे समाप्त कर देने की बात अपने संकल्प पत्र में कही है, चुनाव में जनता इसका जवाब कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियों को पराजित कर देगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पत्थरबाज यह आतंकवादियों की नर्सरी है इन्हीं में से कल को आतंकवादी बन सकते हैं आतंकवादियों को किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें